चूरू में निर्माणाधीन लेडीज हॉस्टल से सरिए चोरी का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, बाइक पर ले जाते और कबाड़ी को बेच देते थे
चूरू में निर्माणाधीन लेडीज हॉस्टल से सरिए चोरी का खुलासा:2 आरोपी गिरफ्तार, बाइक पर ले जाते और कबाड़ी को बेच देते थे
चूरू : चूरू की सदर थाना पुलिस ने निर्माणाधीन महिला छात्रावास स्थल से लाखों रुपए के लोहे के सरियों की चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। चोरी हुए सरियों की कीमत करीब 2 लाख रुपए आंकी गई है। आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के संजय भाटी ने 7 अप्रैल को इस संबंध में मामला दर्ज कराया था। रिपोर्ट में बताया गया था कि पार्थ सिटी के पीछे बन रहे कामकाजी महिला छात्रावास स्थल से लगभग 30 बंडल सरिया चोरी हो गया था।
जिस जगह काम किया, वही चोरी की
मामले में पुलिस ने जांच शुरू की। जांच के दौरान सामने आया कि चोरी में निर्माण कार्य से जुड़े लोग ही शामिल थे। इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने हनुमानगढ़ जिले के तलवाड़ा निवासी 29 वर्षीय संदीप कुमार और 39 वर्षीय गुरलेख सिंह को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी पहले इसी निर्माण स्थल पर काम कर चुके थे।
बिदीपुर के पास दबिश देकर पकड़ा
सदर थाना के हेड कॉन्स्टेबल राकेश लांबोरिया ने बताया कि आरोपियों को फतेहपुर के बिदीपुर के पास से दबिश देकर पकड़ा गया। जांच में पता चला कि आरोपी बाइक पर सरिया चोरी कर ले जाते थे और उसे कबाड़ी को बेच देते थे। पुलिस अब आरोपियों से चोरी किए गए सरियों की बरामदगी के प्रयास कर रही है। मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य संलिप्त लोगों की भी तलाश की जा रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092052


