[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दौड़ा झुंझुनूं, जीता झुंझुनूं: ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन में उमड़ा युवा जोश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

दौड़ा झुंझुनूं, जीता झुंझुनूं: ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन में उमड़ा युवा जोश

दौड़ा झुंझुनूं, जीता झुंझुनूं: ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन में उमड़ा युवा जोश

झुंझुनूं : नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से आयोजित ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स’ मैराथन में रविवार को झुंझुनूं की सड़कों पर युवाओं का जोश देखने को मिला। नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) झुंझुनूं द्वारा आयोजित इस मैराथन में जिलेभर से हजारों युवाओं ने भाग लेकर नशामुक्त समाज का संदेश दिया।

मैराथन की शुरुआत स्वर्ण जयंती स्टेडियम से हुई। जिला अध्यक्ष राहुल जाखड़ के नेतृत्व में युवाओं को नशे से दूर रहने और खेलों से जुड़ने की शपथ दिलाई गई। राहुल जाखड़ ने खुद युवाओं के साथ दौड़ लगाकर उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की भारी भागीदारी ने इसे जनआंदोलन का रूप दे दिया। आयोजन NSUI स्थापना दिवस के अवसर पर किया गया, जिसे जिले में सामाजिक जागरूकता का नया आयाम माना जा रहा है।

समापन समारोह में कपिल इवेंट्स के संचालक सचिन गढ़वाल और सुनील सिहाग ने विजेताओं को नकद पुरस्कार व मोमेंटो देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन समाज में सकारात्मक बदलाव के लिए आवश्यक हैं।

राहुल जाखड़ ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल मैराथन तक सीमित नहीं है, बल्कि जिले को पूरी तरह नशामुक्त बनाना है। उन्होंने कार्यक्रम की सफलता के लिए सभी युवाओं और कार्यकर्ताओं का आभार जताया।

मैराथन के परिणाम
पुरुष वर्ग: संदीप – प्रथम, श्रीराम (बेरी) – द्वितीय, रोहित चौधरी – तृतीय

महिला वर्ग: सलोनी – प्रथम, साजिया – द्वितीय, मनु कंवर – तृतीय

इस आयोजन ने एक बार फिर साबित किया कि झुंझुनूं का युवा सामाजिक बदलाव के लिए तैयार है और नशे के खिलाफ एकजुट होकर लड़ने का संकल्प रखता है।

Related Articles