चिड़ावा में नए ट्यूबवेल का निर्माण शुरू:खेतड़ी रोड पर पेयजल संकट से जूझ रहे 150 घरों को मिलेगी राहत
चिड़ावा में नए ट्यूबवेल का निर्माण शुरू:खेतड़ी रोड पर पेयजल संकट से जूझ रहे 150 घरों को मिलेगी राहत
चिड़ावा : चिड़ावा के खेतड़ी रोड स्थित पावर हाउस क्षेत्र में लंबे समय से चले आ रहे पेयजल संकट से जूझ रहे निवासियों को बड़ी राहत मिली है। गुरुवार को यहां एक नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया। इस परियोजना के लिए सांसद बृजेंद्र ओला ने 8.50 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की है, जो युवा नेता बृजेश पूनियां के प्रयासों से संभव हो पाया।
नगरपालिका के पूर्व सहवृत्त सदस्य कपिल भगेरिया ने बताया- क्षेत्र का पुराना ट्यूबवेल लंबे समय से खराब था। बार-बार मरम्मत के बावजूद पेयजल की समस्या बनी हुई थी, जिससे स्थानीय निवासियों को काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था। नए ट्यूबवेल के निर्माण कार्य के शुभारंभ अवसर पर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की गई। यह पूजा पंडित नागेंद्र शर्मा निकुंज ने संपन्न कराई।
इस अवसर पर राजेश वर्मा, लालचंद, गंगाधर सैनी, गोपाल सैनी, सागर जांगिड़, नथूराम, गोपाल जांगिड़, रामसिंह, यशुसिंह, धर्मा, निर्मला, सुनिता, किरण, श्वेता, मोना, रेणू, संतोष, सुमन, चंद्रकला और लक्ष्मी सहित कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इस नए ट्यूबवेल के चालू होने से पावर हाउस क्षेत्र के लगभग 150 घरों को गर्मी के मौसम में पेयजल संकट से स्थायी राहत मिलने की उम्मीद है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092055


