[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रींगस में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यरींगससीकर

रींगस में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

रींगस में श्रीमद् भागवत कथा का शुभारंभ, कलश यात्रा में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत

रींगस : शहर में श्रीमद् भागवत कथा ज्ञान यज्ञ महोत्सव का गुरुवार को विधिवत शुभारंभ हुआ। सात दिवसीय इस धार्मिक आयोजन में पहले ही दिन श्रद्धालुओं का उत्साह देखते ही बना। महोत्सव की शुरुआत से पूर्व गोपीनाथ राजा मंदिर से भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर भाग लिया, वहीं पुरुष श्रद्धालु ध्वज-पताकाएं लेकर भक्ति भाव से शामिल हुए। पूरे शहर में यात्रा के दौरान भक्तिमय माहौल बना रहा।

आयोजन के तहत कथा का वाचन प्रसिद्ध कथावाचक आचार्य गोविंद भैया के श्रीमुख से किया जाएगा, जो प्रतिदिन श्रद्धालुओं को भागवत कथा की महिमा का रसपान कराएंगे। यह महोत्सव 9 से 15 अप्रैल तक गोविंद बंशी पैराडाइज में आयोजित किया जा रहा है। कथा स्थल पर श्रद्धालुओं के लिए समुचित व्यवस्थाएं की गई हैं, जिससे बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर कथा श्रवण कर सकें। आयोजकों ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आध्यात्मिक चेतना का प्रसार करना तथा लोगों को धर्म, संस्कृति और संस्कारों से जोड़ना है।

Related Articles