परावा विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान:प्रिंसिपल ने छात्रों को लगातार कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया
परावा विद्यालय में मेधावी छात्रों का सम्मान:प्रिंसिपल ने छात्रों को लगातार कड़ी मेहनत करने का संदेश दिया
सांडवा : शहीद गोविंद सिंह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परावा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम देने वाले छात्र-छात्राओं का सम्मान किया गया। इस अवसर पर नव प्रवेशित विद्यार्थियों के लिए झांकी निकालकर विद्यालय में प्रवेश लेने का संदेश भी दिया गया। विद्यालय में 5वीं, 8वीं, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक कक्षाओं में श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य ने छात्रों को भविष्य में भी कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में गांव के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे, जिनमें पृथ्वी सिंह, भूराराम टांडी, श्याम सुंदर सिंह, भगवान सिंह, सीताराम दांडी, सोहन सिंह, राम सिंह, मालाराम, धर्मेश, प्रताप सिंह, रघुवीर सिंह, भंवर सिंह राधेश्याम खिलेरी, बलबीर सिंह और भंवर सिंह शामिल थे।
विद्यालय के संस्था प्रधान सुभाष चंद और स्टाफ सदस्य बाबूलाल स्वामी, कन्हैया लाल, राजेश कुमार, मंगलाराम, सुभाष पीटीआई, अजय कुमार, बलवान सिंह, ओमप्रकाश, सुरेश कुमार, लालचंद और फुसाराम मेघवाल मौजूद रहे। गांव की ओर से भूराराम ने समस्त स्टाफ और संस्था प्रधान को धन्यवाद दिया, जबकि प्रधानाचार्य ने उपस्थित सभी ग्रामीणों का स्वागत किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094119


