नीमकाथाना में घुमंतू गोवंश को गोशाला भेजने का अभियान शुरू:राहगीरों को सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं से निजात मिलेगी
नीमकाथाना में घुमंतू गोवंश को गोशाला भेजने का अभियान शुरू:राहगीरों को सड़कों पर घूम रहे निराश्रित पशुओं से निजात मिलेगी
नीमकाथाना : नीमकाथाना में शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा नंदी और निराश्रित गोवंश के कारण हो रही समस्याओं के समाधान के लिए नगर पालिका ने एक विशेष अभियान फिर से शुरू किया है। इस अभियान के तहत शहर के विभिन्न वार्डों और मुख्य मार्गों से निराश्रित पशुओं को सुरक्षित रूप से नंदीशालाओं और गोशालाओं में पहुंचाया जाएगा।
अभियान का शुभारंभ नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी (ईओ) रणजीत सिंह चौधरी के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर पर नगरपालिका कार्मिक सत्यपाल जीतरवाल, मामराज जाखड़, रामस्वरूप यादव सहित प्रमुख गौ रक्षकों और समाजसेवियों ने गौ सेवा वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
नगर पालिका प्रशासन ने सभी क्षेत्रवासियों, गोशाला संचालकों, गौ सेवकों और गौ रक्षकों से इस कार्य में सहयोग करने की अपील की है। सड़कों पर आवारा घूमते नंदी और अन्य पशुओं के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है, जिससे राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।
इस मौके पर गौ रक्षक पंकज भारद्वाज, कमलेश मावंडा, शशांत शर्मा, मोहित मंडोली और अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। नगर पालिका अधिशाषी अधिकारी ने बताया कि यह अभियान निरंतर जारी रहेगा, ताकि शहर की यातायात व्यवस्था सुगम हो सके और गौवंश को भी सुरक्षित आश्रय मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2091998


