[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फतेहपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, मामला दर्ज; 3 साल पहले ही हुई थी शादी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़फतेहपुरराजस्थानराज्यसीकर

फतेहपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, मामला दर्ज; 3 साल पहले ही हुई थी शादी

फतेहपुर में विवाहिता ने फांसी लगाकर किया सुसाइड:परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया, मामला दर्ज; 3 साल पहले ही हुई थी शादी

फतेहपुर : फतेहपुर सदर थाना क्षेत्र में विवाहिता ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। मृतका के परिजनों ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। सदर थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह देगड़ा ने बताया कि नयाबास निवासी राजश्री पत्नी मनीष ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतका के पीहर और ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंचे। पीहर पक्ष ने ससुराल पक्ष के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच सीओ सीकर सिटी संदीप चौधरी को सौंपी गई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतका की शादी लगभग तीन साल पहले हुई थी और उसकी कोई संतान नहीं थी।

मृतका के परिजनों का आरोप है कि ससुराल पक्ष द्वारा राजश्री को लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। परिजनों ने यह भी बताया कि घटना से एक रात पहले उनकी राजश्री से बात हुई थी, जिसमें किसी अनहोनी की आशंका नहीं जताई गई थी। पुलिस फिलहाल मामले के विभिन्न पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77