[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रिहायशी क्षेत्र में शराब दुकान बंद करने की मांग:चिड़ावा में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से परेशान स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

रिहायशी क्षेत्र में शराब दुकान बंद करने की मांग:चिड़ावा में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से परेशान स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

रिहायशी क्षेत्र में शराब दुकान बंद करने की मांग:चिड़ावा में असामाजिक तत्वों के जमावड़े से परेशान स्थानीय निवासियों ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपा

चिड़ावा : चिड़ावा शहर के वार्ड नंबर 4 में स्थित एक शराब की दुकान को बंद करने की मांग तेज हो गई है। अनुसूचित जाति बहुल इस रिहायशी क्षेत्र के निवासियों ने राजस्थान प्रगतिशील संस्थान के साथ मिलकर उपखंड अधिकारी के पीए अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी कैलाश सिंह कविया को एक ज्ञापन सौंपा है। इसमें समस्या के समाधान की अपील की गई है।

ज्ञापन में बताया गया है कि बसवाला गेस्ट हाउस के पास, मलियों की जाव और खटीक मोहल्ला क्षेत्र में शराब की दुकान होने से स्थानीय वातावरण दूषित हो रहा है। मोहल्लावासियों का आरोप है कि दुकान के आसपास असामाजिक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है, जिससे क्षेत्र की महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों में भय का माहौल बना हुआ है।

संस्थान के प्रतिनिधियों ने प्रशासन को अवगत कराया कि शराब की दुकान के कारण इलाके में आए दिन झगड़े और अभद्र व्यवहार की घटनाएं हो रही हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ रही है। उन्होंने यह भी कहा कि सामाजिक और नैतिक दृष्टि से भी रिहायशी क्षेत्र में ऐसी दुकान का संचालन अनुचित है।

स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से जनहित और क्षेत्र की शांति व्यवस्था को देखते हुए इस शराब की दुकान को तुरंत बंद करने या किसी अन्य स्थान पर स्थानांतरित करने की पुरजोर मांग की है। ज्ञापन सौंपने वालों में राधेयश्याम बसवाला, बाबूलाल सोलंकी, संदीप सोलंकी, पूरनमल सोलंकी सहित मोहल्ले के कई गणमान्य नागरिक शामिल थे।

Related Articles