डूंडलोद में कचरा निस्तारण की नई व्यवस्था:जीपीएस से लैस चार ऑटो टिपर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करेंगे
डूंडलोद में कचरा निस्तारण की नई व्यवस्था:जीपीएस से लैस चार ऑटो टिपर डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण करेंगे
डूंडलोद : डूंडलोद नगरपालिका क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही कचरा निस्तारण की समस्या के समाधान के लिए पालिका प्रशासन ने ठोस कदम उठाया है। बुधवार को सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से एक साथ चार नए ऑटो टिपर (कचरा संग्रहण वाहन) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
इस अवसर पर नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी कृष्ण कुमार ने बताया कि कस्बे में कचरा निस्तारण एक गंभीर समस्या बन गई थी। नई व्यवस्था को पारदर्शी और प्रभावी बनाने के लिए सभी ऑटो टिपर को जीपीएस सिस्टम से लैस किया गया है। इससे वाहनों की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी।
उन्होंने यह भी बताया कि प्रत्येक गली और मोहल्ले में स्कैनर पॉइंट निर्धारित किए गए हैं। कोई भी वाहन स्कैन किए बिना आगे नहीं बढ़ सकेगा, जिससे यह सुनिश्चित होगा कि कोई भी क्षेत्र कचरा संग्रहण से वंचित न रहे।
पालिका प्रशासन ने शहर की सफाई व्यवस्था एक निजी कंपनी को सौंपी है। इसके लिए 1.83 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर जारी किया गया है। कंपनी के ऑटो टिपर ने बुधवार सुबह से ही विभिन्न वार्डों में डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण का कार्य शुरू कर दिया है।
इस नई पहल से शहर में गंदगी और दुर्गंध की समस्या में कमी आने की उम्मीद है। इस मौके पर पूर्व सरपंच राधेश्याम सैनी, सुभाष भूत, मुकेश पारीक, सीताराम सैनी, हुसैन खान, शंकर लाल शर्मा, दौलत राम गढ़वाल, बसंत कानोड़िया, किशन सिंह, गणेश राम, भीम सिंह बड़गुर्जर, सुरेश नुआवाला, सुनील सैनी, प्रेम चंद सैनी, आशीष नेहरा, हेमंत और गजेंद्र सिंह सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


