[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रोटरी क्लब के सर्जिकल कैंप में 12 मरीजों के सफल ऑपरेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

रोटरी क्लब के सर्जिकल कैंप में 12 मरीजों के सफल ऑपरेशन

रोटरी क्लब के सर्जिकल कैंप में 12 मरीजों के सफल ऑपरेशन

सीकर : रोटरी क्लब, सीकर द्वारा आयोजित मासिक निःशुल्क सर्जिकल कैंप में 12 मरीजों के सफल ऑपरेशन किए गए। शिविर में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने विभिन्न जटिल बीमारियों का उपचार किया। कैंप के दौरान 2 बच्चेदानी, 4 सिस्ट, 2 पाइल्स, 2 फिस्टूला और 2 हर्निया के ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुए। सर्जरी का नेतृत्व डॉ. जी.एल. राठी, डॉ. जितेंद्र कचौलिया, डॉ. दिव्या कचौलिया, डॉ. अंकुश राठी, डॉ. अनिता राठी और डॉ. मोहन परमार की टीम ने किया।

चयनित मरीजों को सर्जरी के साथ दवाइयां और पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गई। पीडीजी बलवंत सिंह चिराना ने बताया कि क्लब हर महीने इस तरह के शिविर आयोजित करता है, ताकि जरूरतमंदों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं मिल सकें। सचिव गौरव सोमानी ने आयोजन में सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस दौरान लक्ष्मीकांत बियानी, अमर सिंह कविया, जगदीश कुमावत, प्रकाश सोनी सहित कई सदस्य और नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा।

Related Articles