जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आगाज
32 टीमें लेंगी भाग, उद्घाटन मैच में हिरवा ने केएस एकेडमी बगड़ को 8 विकेट से हराया
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के उपखंड क्षेत्र के जसरापुर गांव के शहीद भीमसिंह शौर्य चक्र राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय स्थित पंडित सच्चिदानंद जोशी स्टेडियम में श्री मेटालिक्स लिमिटेड के सौजन्य से जसरापुर प्रीमियर लीग रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता (प्रथम सीजन) का भव्य शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक शर्मा ने की, जबकि मुख्य अतिथि शिवकुमार सुरेलिया ने फीता काटकर एवं गेंद खेलकर प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में विकास शर्मा, आशुतोष शर्मा, झंडूराम गुर्जर, छगनलाल शर्मा एवं रमाकांत पुजारी मौजूद रहे।
मुख्य अतिथि शिवकुमार सुरेलिया ने अपने संबोधन में कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताएं युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का सशक्त मंच प्रदान करती हैं। उन्होंने कहा कि खेलों से अनुशासन, टीम भावना और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है, जो जीवन में सफलता के लिए अत्यंत आवश्यक है। ऐसे आयोजन निरंतर होते रहने चाहिए, ताकि युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।विशिष्ट अतिथि झंडूराम गुर्जर ने कहा कि गांवों में खेलों के प्रति बढ़ता रुझान एक सकारात्मक संकेत है। उन्होंने बताया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं युवाओं की ऊर्जा को सही दिशा देने के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को पहचान दिलाने का कार्य करती हैं।

उद्घाटन मैच राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ हुआ, जिसमें हिरवा और केएस एकेडमी बगड़ की टीमों के बीच मुकाबला खेला गया। हिरवा ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग करने का निर्णय लिया। केएस एकेडमी बगड़ ने निर्धारित 8 ओवर में 65 रन बनाए। जवाब में हिरवा टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए मात्र 5.3 ओवर में 2 विकेट खोकर 66 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और प्रतियोगिता में विजयी आगाज किया।मैच में अंपायर की भूमिका संदीप मीणा और धर्मा गुर्जर ने निभाई। मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार हिरवा टीम के खिलाड़ी अक्षय कुमार को दिया गया।
इस मौके पर सिद्धार्थ शर्मा, रामचंद्र गुर्जर पंच, ग्यारसीलाल गुर्जर, जितेंद्र कुमावत, सांवतराम जांगिड़, राजेश जलेन्द्रा, रामावतार स्वामी, गिरधारी शर्मा, शंकरलाल बोहरा, धर्मपाल गुर्जर, अंकित, सुरेश सैनी, देवीजय योगी, योगेश पांडे, हनीफ अली, सलीम अली, रामूराम खींची, सुंदरलाल सेदुका, जीतू फौजी, ओमप्रकाश टोड़पुरिया सहित अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


