[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निर्माणाधीन छात्रावास से 2 लाख का सरिया चोरी:आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सदर थाने में दर्ज कराया मामला


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

निर्माणाधीन छात्रावास से 2 लाख का सरिया चोरी:आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सदर थाने में दर्ज कराया मामला

निर्माणाधीन छात्रावास से 2 लाख का सरिया चोरी:आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी ने सदर थाने में दर्ज कराया मामला

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र में स्थित एक निर्माणाधीन महिला छात्रावास स्थल से लोहे के सरियों की चोरी का मामला सामने आया है। चोरी हुए सरियों की बाजार कीमत लगभग 1 लाख 90 हजार रुपये बताई गई है। इस संबंध में आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के पार्टनर ने सदर थाने में मामला दर्ज कराया है।

पुलिस के अनुसार, आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी पार्थ सिटी के पीछे कामकाजी महिला छात्रावास का निर्माण कार्य कर रही है। निर्माण स्थल पर लोहे के सरियों के बंडल डाले गए थे, जिनकी समय-समय पर देखरेख की जा रही थी। जब सरियों का मापन किया गया तो मौके से 30 बंडल गायब मिले। काफी तलाश और आसपास के लोगों तथा मजदूरों से पूछताछ के बावजूद चोरी का कोई सुराग नहीं लग पाया।

आरके कंस्ट्रक्शन कंपनी के पार्टनर संजय भाटी ने सदर थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने पुलिस से आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपियों की पहचान करने की मांग की है। पुलिस ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच हेड कांस्टेबल राकेश कुमार को सौंपी गई है। सदर पुलिस ने चोरी के इस मामले का जल्दी ही खुलासा करने का दावा किया है।

Related Articles