[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर झुंझुनूं में निकलेगी भव्य वाहन रैली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती पर झुंझुनूं में निकलेगी भव्य वाहन रैली

पिलानी में सैनी समाज ने किया पोस्टर विमोचन, अधिकाधिक भागीदारी का आह्वान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : महात्मा ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर पर 11 अप्रैल को झुंझुनूं में सैनी समाज द्वारा भव्य वाहन रैली का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इसी क्रम में पिलानी में सैनी समाज के जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री के नेतृत्व में रैली के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया गया। इस दौरान समाज के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष लीलाधर बिश्नोई, पार्षद अशोक सैनी, भगवती प्रसाद सैनी, तहसील अध्यक्ष प्रकाश सैनी, दिनेश सैनी, ताराचंद सैनी, मुकेश सैनी, नवीन कुमार, महेश सैनी एवं जगदीश सैनी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जिला अध्यक्ष महेंद्र शास्त्री ने बताया कि इस वाहन रैली के माध्यम से महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने समाज के लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में झुंझुनूं पहुंचकर रैली को सफल बनाएं।

Related Articles