सालासर मंदिर में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने थमाया हनुमान सेवा समिति को नोटिस
सालासर मंदिर में श्रद्धालुओं से बदसलूकी पर प्रशासन सख्त, एसडीएम ने थमाया हनुमान सेवा समिति को नोटिस
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
सालासर : विश्व प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सालासर बालाजी मंदिर में श्रद्धालुओं के साथ बाउंसरों द्वारा की जा रही मारपीट और अभद्र व्यवहार की घटनाओं को प्रशासन ने बेहद गंभीरता से लिया है। उपखंड अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा ने इस संबंध में श्री हनुमान सेवा समिति को कड़ा नोटिस जारी कर दो दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है।
विगत दिवस सालासर मंदिर में हरियाणा के श्रद्धालुओं के साथ मंदिर में तैनात बाउंसरों द्वारा की गई कथित मारपीट एवं बदसलूकी के मीडिया में आई खबरों तथा सोशल मीडिया पर वायरल विडियो के बाद उपखंड अधिकारी ने अपने नोटिस में समिति की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। नोटिस में एसडीएम ने कहा कि बाउंसरों के ऐसे कृत्यों से सालासर मंदिर की पवित्र छवि खराब हो रही है। इन घटनाओं के कारण मीडिया और जनता द्वारा प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं।
नोटिस में एसडीएम ने पूछा है कि ये गार्ड और बाउंसर किस एजेंसी के माध्यम से नियुक्त किए गए हैं और उन्हें क्या निर्देश दिए गए हैं। एसडीएम ओमप्रकाश वर्मा ने नोटिस में बताया है कि बाउंसरों द्वारा भक्तों के साथ किए जा रहे व्यवहार से व्यथित होकर आमजन अब मंदिर परिसर में पुलिस बल तैनात करने और व्यवस्थाओं को पूरी तरह प्रशासन के हाथ में लेने की मांग कर रहे हैं। प्रशासन ने हनुमान सेवा समिति को 02 दिन का समय दिया है।
इस अवधि में समिति को बाउंसरों की नियुक्ति प्रक्रिया, एजेंसी का विवरण और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए किए गए सुधारों पर लिखित जवाब पेश करना होगा। एसडीएम ने स्पष्ट किया है कि व्यवस्थाओं में तत्काल सुधार आवश्यक है, अन्यथा प्रशासन को कड़े कदम उठाने पड़ सकते हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091593


