चौहान नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने
चौहान नगरपालिका कर्मचारी संघ के अध्यक्ष बने
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर चूरू नगरपरिषद में राजस्थान नगरपालिका कर्मचारी फैडरेशन के सम्पन हुए चुनावों में चूरू जिले के नगरपालिका कर्मचारी फैडरेशन अध्यक्ष पद पर नगरपालिका रतननगर के वरिष्ठ सहायक मनोहर सिंह चौहान को मनोनीत किया गया। इस अवसर पर निर्वाचन अधिकारी रिछपाल सिंह चौधरी, आयुक्त अभिलाषा सिंह, अधिशाषी अभियन्ता संरक्षिका पूर्णिमा यादव, संरक्षक इरफान अली, सुनील कुमार सोनी एवं फैडरेशन के अन्य सदस्यगण भी चुनाव प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे। निर्वाचन के पश्चात वक्ताओं ने प्रमुख रूप से जिलेभर में संगठन को मजबूत बनाये जाने की बात पर बल दिया।
इस दौरान जिला अध्यक्ष चौहान ने कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं का निदान करने का भरोसा दिलाया एवं साथ ही प्रदेश की नगरीय निकायों में कर्मचारियों के लिए कर्मचारी समस्या समाधान केन्द्र खुलवाने हेतु राज्य सरकार से पत्राचार किये जाने की आवश्यकता जताई। संचालन कमलेश कुमार मील ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091592


