[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राजकीय सेठ लक्ष्मी नारायण बागला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू में विधिक जागरूकता क्लब का कार्यक्रम आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

राजकीय सेठ लक्ष्मी नारायण बागला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू में विधिक जागरूकता क्लब का कार्यक्रम आयोजित

राजकीय सेठ लक्ष्मी नारायण बागला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू में विधिक जागरूकता क्लब का कार्यक्रम आयोजित

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर राजकीय सेठ लक्ष्मी नारायण बागला बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय चूरू में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चूरू की ओर से साइबर अपराधों पर रोकथाम विषय पर कार्य गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि माननीय न्यायाधीश योगिता पारीक थी। मंच पर उनके साथ प्राचार्य मुकुल भाटी, उप्राचार्य ज्योति मंगलयारा, शशि शक्तावत थे। सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। विद्यालय के विधिक जागरूकता क्लब द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

क्लब प्रभारी दमयंती शर्मा ने गत वर्ष क्लब के कार्यों का ब्यौरा प्रस्तुत किया। उप प्राचार्य समिति ज्योति मंगलयारा ने क्लब द्वारा आयोजित की जाने वाली आगामी गतिविधियों के बारे में बताया। न्यायाधीश  योगिता पारीक ने नए-नए तरीके से किए जाने वाले साइबर अपराधों के बारे में और उनसे बचने के उपाय के बारे में बताया। इस विषय में उन्होंने छात्राओं से वार्तालाप भी किया। उनकी जिज्ञासाओं के जवाब भी दिए। प्रधानाचार्य मुकुल भाटी ने सबका आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मोबाइल का समुचित उपयोग हमें साइबर अपराधों से बचा सकता है।

कार्यक्रम में शैलेश कुमार, शिवकुमार प्रजापत, रश्मि वशिष्ठ, सरिता मीना, नेहा झाझडिया, प्यारेलाल, मीनाक्षी जांदू ,पूनम चोटिया, रविकांत शर्मा, तारा सन्नू चौधरी, रामप्रताप बुडानिया अरविंद कुमार सोनी, विनोद कुमार, प्रबोधिनी शर्मा, रोहिताश मीणा, मोहम्मद सदीक खान, सलोनी सांखला, संतोष कलकल, मनीष पारीक, सुनीता मीणा, प्रमोद कुमार, अजय नीमेलिया, बजरंग और सन्नी आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा स्वर्गीय मनोहर लाल गोयनका और राम प्रताप बुडानिया की ओर से प्रदत्त 50 स्कूल ड्रेस मैं से प्रतीकात्मक ड्रेस वितरित की। कार्यक्रम का संचालन कृष्ण कुमार सैनी ने किया।

Related Articles