झुंझुनूं में धरने पर बैठे किसानों पर मधुमक्खियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में चल रहा था प्रदर्शन,अचनाक अटैक किया
झुंझुनूं में धरने पर बैठे किसानों पर मधुमक्खियों का हमला:सरसों की फसल जलाने के विरोध में चल रहा था प्रदर्शन,अचनाक अटैक किया
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के मलसीसर में किसानों पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दरअसल, अलसीसर गांव में एक किसान की सरसों की फसल को अज्ञात लोगों ने आग के हवाले कर दिया था। इसी के विरोध में किसान गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग को लेकर मलसीसर तहसील कार्यालय के बाहर धरना दे रहे थे।
धरने में आसपास के दर्जनों गांवों से सैकड़ों किसान और बुजुर्ग शामिल होने पहुंचे थे। इसी दौरान अचानक पास के एक पेड़ पर लगे मधुमक्खियों के छत्ते से मक्खियां उड़ने लगीं और प्रदर्शनकारियों पर हमला बोल दिया। अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
मक्खियों के डंक से कई बुजुर्ग और किसान घायल हो गए। कुछ लोगों को मक्खियों ने काट लिया और उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।मधुमक्खियों के डर से लोग भाग रहे थेञ वहीं अलसीसर निवासी राजकुमार ने वहां फंसे दो-तीन बुजुर्गों को सहारा देकर सुरक्षित बाहर निकाला। राजकुमार ने न केवल उन्हें वहां से हटाया, बल्कि तुरंत निजी वाहनों और एंबुलेंस की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाने का प्रबंध भी किया।

देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091910


