[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

फूले-अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर घर-घर जलेंगे दीपक : नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

फूले-अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर घर-घर जलेंगे दीपक : नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी

फूले-अंबेडकर जयंती की पूर्व संध्या पर घर-घर जलेंगे दीपक : नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​मोहम्मद अली पठान

चूरू : नेशनल ओबीसी वेलफेयर सोसाइटी ऑफ इंडिया जिला इकाई चूरू की कार्यसमिति की बैठक मंगलवार सुबह फूले कैंटीन प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरधारी लाल तंवर ने की। बैठक में निर्णय लिया गया कि 10 अप्रैल को धन्ना जी महाराज की जयंती गायत्री नगर स्थित महात्मा ज्योतिबा फुले संस्थान परिसर में शाम 4 बजे मनाई जाएगी। इसके बाद 11 अप्रैल को महात्मा ज्योतिबा फुले की 200वीं जयंती को लेकर सुबह 11 बजे कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

पूर्व संध्या पर दीपदान का आह्वान

सोसाइटी ने निर्णय लिया कि 11 अप्रैल की पूर्व संध्या पर शाम 6 बजे डीबी अस्पताल के पास स्थापित फुले साहब की प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। साथ ही जिलेभर के फुले अनुयायियों से अपील की गई है कि वे अपने-अपने घरों में पांच दीपक जलाकर उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लें।

सर्व समाज से सहभागिता की अपील

बैठक में सर्व समाज से आह्वान किया गया कि 11 अप्रैल को अधिक से अधिक संख्या में माताएं-बहनें व नागरिक कार्यक्रम में शामिल होकर दलित, आदिवासी, पिछड़े वर्ग, किसानों और महिलाओं के अधिकारों के लिए संघर्ष करने वाले महात्मा फुले को श्रद्धांजलि दें।

14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती का आयोजन

14 अप्रैल को डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती रतनगढ़ रोड स्थित कृषि मंडी के सामने आदर्श छात्रावास में सुबह 11 बजे मनाई जाएगी। इसी दिन शाम 5 बजे फूले कैंटीन प्रांगण में सेन महाराज की जयंती भी मनाने का निर्णय लिया गया।

बैठक में कई पदाधिकारी रहे मौजूद

बैठक में जिलाध्यक्ष रामेश्वर प्रजापति, राधेश्याम स्वामी, डॉ. अशोक जागिड, रिछपाल सिंह चारण, भंवर सिंह पडिहार, घड़सीराम स्वामी, हरिकिशन जागिड, महावीर स्वामी, जगदीश कटारिया सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन चन्द्रमोहन सैनी ने किया।

Related Articles