[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता संकल्पबद्ध : सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता संकल्पबद्ध : सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी

देश को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ता संकल्पबद्ध : सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​मोहम्मद अली पठान

चूरू : भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर जिला मुख्यालय स्थित पूर्व नेता प्रतिपक्ष के आवास पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुरेश सारस्वत एवं धर्मेन्द्र राकसिया ने की। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर किया गया। अपने संबोधन में सुरेन्द्र पाल सिंह टीटी ने कहा कि जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की मेहनत और समर्पण से बनी पार्टी है, जिसमें एक सामान्य कार्यकर्ता भी अपनी लगन से उच्च पद तक पहुंच सकता है।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा किए गए कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देशहित सर्वोपरि रखते हुए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए गए हैं। उन्होंने श्रीराम मंदिर निर्माण, धारा 370 हटाने तथा महिला सशक्तिकरण जैसे विषयों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार ने राष्ट्र निर्माण की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं।

कार्यक्रम में विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि भाजपा के लिए “राष्ट्र प्रथम” का सिद्धांत सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि भाजपा एकमात्र ऐसी पार्टी है जहां साधारण परिवार से आने वाला व्यक्ति भी शीर्ष नेतृत्व तक पहुंच सकता है। उन्होंने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का उदाहरण देते हुए कार्यकर्ताओं को प्रेरित किया।

जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि स्थापना दिवस पर लगाया गया पौधा आज विशाल वटवृक्ष बन चुका है, जो देशहित में निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुंचाएं।

निवर्तमान जिला प्रमुख वंदना आर्य ने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि केंद्र सरकार की योजनाओं से महिलाओं को सम्मान और आत्मनिर्भरता मिली है। वहीं एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने भाजपा को राष्ट्र सेवा का माध्यम बताते हुए संगठन के प्रति समर्पण का आह्वान किया।

कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष, मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, महिला एवं युवा मोर्चा के सदस्य सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन जिला मीडिया संयोजक रवि दाधीच ने किया। अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने और भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प को दोहराया।

Related Articles