[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र योजना अंतर्गत जागृति सप्ताह का शुभारम्भ


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र योजना अंतर्गत जागृति सप्ताह का शुभारम्भ

पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र योजना अंतर्गत जागृति सप्ताह का शुभारम्भ

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : ​मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला कलक्टर अभिषेक सुराणा के निर्देशन में सोमवार को महिला अधिकारिता विभाग द्वारा पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र योजना अंतर्गत जागृति सप्ताह का शुभारम्भ किया गया। पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र द्वारा अम्बुजा फाउण्डेशन, कौशल एवं उद्यमिता विकास संस्थान, चूरू में जागृति सप्ताह का शुभारम्भ किया गया।

इस दौरान सुपरवाईजर कृष्णा ने बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम, 2006 एवं बाल विवाह मुक्त भारत अभियान की जानकारी दी और बाल विवाह के दुष्परिणामों पर चर्चा करते हुए बाल विवाह रोकथाम की शपथ दिलाई। पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र की परामर्शदाता सुमन चौधरी ने विभागीय योजनाओं एवं चाइल्ड हेल्प लाईन 1098 की जानकारी दी।

इस दौरान हवा सिंह, ट्रेनर प्रियंका प्रजापत, संजना भाम्बू, सुपरवाईजर प्रीति, पन्नाध्याय सुरक्षा एवं सम्मान केन्द्र परामर्शदाता मन्जू, रोशनी एवं शारदा कंवर आदि मौजूद रहे।

Related Articles