नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
नव प्रवेशित विद्यार्थियों का तिलक लगाकर किया स्वागत
जाजोद : ढाणी गुमान सिंह की राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में प्रवेश उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान 13 नए विद्यार्थियों का तिलक लगाकर स्वागत किया गया, जिसके साथ ही विद्यालय में नया शैक्षणिक सत्र शुरू हो गया। वरिष्ठ अध्यापक गिरधारी सिंह रुलाणिया ने बताया कि शिक्षा विभाग के नवाचार के तहत प्रदेश में 1 अप्रैल से नया शैक्षणिक सत्र प्रारंभ किया गया है। इसी क्रम में पहली बार विद्यालय आए छात्रों का प्रवेश उत्सव कार्यक्रम के तहत अभिनंदन किया गया। यह स्वागत समारोह प्रधानाचार्य देवकरण मीणा की उपस्थिति में संपन्न हुआ। उन्होंने नए छात्रों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रभारी रूपसिंह, दयाशंकर जांगिड़, मीठा लाल मीणा, मनोज कुमार, प्रियंका चतुर्वेदी, मंजु यादव सहित विद्यालय स्टाफ अनेक गणमान्य लोग और अभिभावक उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091591


