बच्चों की सफलता पर थिरके शिक्षक व अभिभावक गण व बच्चों के साथ अभिभावकों का किया गया सम्मान
बच्चों की सफलता पर थिरके शिक्षक व अभिभावक गण व बच्चों के साथ अभिभावकों का किया गया सम्मान
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतीफ खांन
बिसाऊ : सेठ दुर्गादत जटीया राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिसाऊ का 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षाओं में शानदार परीक्षा परिणाम रहने के उपलक्ष्य में विजय रैली निकाली गई। रैली से पूर्व 90% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 10वीं तथा 12वीं कक्षा के सभी छात्र-छात्राओं का माला पहनाकर, तिलक लगाकर व सफा पहनाकर अभिभावकों के साथ सम्मान किया गया। वाणिज्य वर्ग में जयप्रकाश सैनी ने 90% , विज्ञान वर्ग में लकी जोशी ने 91.80%, खुशी सैनी ने 91.60% तथा कला वर्ग में अंकित में 91.80% और राजवीर सिंह ने 90.60% और कक्षा दसवीं में राबिया कुरैशी ने 93.50% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजन कर किया गया । अतिथियों की सुची में भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष पवन कुमार धौलपुरिया, कपिलेश शर्मा , परमेश्वर लाल प्रजापत निवर्तमान पार्षद व बड़ी संख्या में अभिभावक व स्टाफ सदस्यो उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य सुनील सुरा द्वारा सभी होनहार विद्यार्थियों को शुभकामनाएं प्रेषित की गई व अतिथियों का आभार वह धन्यवाद प्रकट किया गया तथा मंच संचालन प्राध्यापक प्रहलाद सिंह कुलहरी ने किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091593


