[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरकारी टीचर ट्रोले की टक्कर से घायल:पड़िहारा के पास हुआ हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद सीकर रेफर

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़रतनगढ़राजस्थानराज्य

सरकारी टीचर ट्रोले की टक्कर से घायल:पड़िहारा के पास हुआ हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद सीकर रेफर

सरकारी टीचर ट्रोले की टक्कर से घायल:पड़िहारा के पास हुआ हादसा, प्राथमिक इलाज के बाद सीकर रेफर

रतनगढ़ : चूरू के रतनगढ़ थाना क्षेत्र के पड़िहारा में माताजी मंदिर के पास एक ट्रोले की टक्कर से सरकारी शिक्षक घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद सीकर रेफर किया गया है। रतनगढ़ थाना के हेड कांस्टेबल हंसराज ने बताया कि पिलानी निवासी 50 वर्षीय नरेंद्र जाट अपनी बाइक पर बीदासर के गांव सूड़ बड़ी स्थित राजकीय स्कूल जा रहे थे। मेगा हाईवे पर पड़िहारा में माताजी मंदिर के पास सामने से आ रहे ट्रोले से उनकी बाइक की टक्कर हो गई।

घटना में नरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें टोल एंबुलेंस की मदद से रतनगढ़ के जालान अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें सीकर रेफर कर दिया। हादसे की सूचना मिलने पर रतनगढ़ पुलिस भी अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई।

Related Articles