[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सड़क और जल निकासी की समस्या:लोगों ने प्रदर्शन कर PWD ऑफिस पर ताला लगाया, आश्वासन के बाद माने


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सड़क और जल निकासी की समस्या:लोगों ने प्रदर्शन कर PWD ऑफिस पर ताला लगाया, आश्वासन के बाद माने

सड़क और जल निकासी की समस्या:लोगों ने प्रदर्शन कर PWD ऑफिस पर ताला लगाया, आश्वासन के बाद माने

सरदारशहर : सरदारशहर में सड़क और जल निकासी की समस्या को लेकर सोमवार को विकास मंच ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कार्यालय पर ताला जड़ दिया और दो घंटे तक धरना दिया। यह प्रदर्शन अंजुमन स्कूल को मुख्य हाईवे से जोड़ने वाली सड़क और पानी की निकासी के समाधान की मांग को लेकर किया गया।

विकास मंच के अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पीडब्ल्यूडी कार्यालय के गेट के सामने धरना दिया। मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे लिखित आश्वासन के बिना हटने को तैयार नहीं हुए।

अधिकारियों ने दिया लिखित आश्वासन

अधिकारियों ने अंततः लिखित आश्वासन दिया कि 10 तारीख को निविदा जारी कर दी जाएगी और उसके अगले दिन से ही सड़क निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। इस आश्वासन के बाद धरना समाप्त कर दिया गया।

इस अवसर पर विकास मंच अध्यक्ष एडवोकेट राजेंद्र राजपुरोहित ने बताया कि इस समस्या को लेकर संबंधित विभाग को कई बार अवगत कराया गया था, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि तय समय में काम शुरू नहीं हुआ तो अगली बार मेगा हाईवे को जाम किया जाएगा। धरने के दौरान गुलाब शाह, बबलू तैयब, उमेद ब्लारिया, बजरंग भाट सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। उन्होंने प्रशासन के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Related Articles