[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

गांवड़ी में पाइपलाइन लीकेज से लोग परेशान:गांव में पेयजल संकट, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

गांवड़ी में पाइपलाइन लीकेज से लोग परेशान:गांव में पेयजल संकट, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

गांवड़ी में पाइपलाइन लीकेज से लोग परेशान:गांव में पेयजल संकट, प्रशासन पर अनदेखी का आरोप

नीमकाथाना : नीमकाथाना रोड और कुंडा धाम सड़क पर पाइपलाइन में लीकेज के कारण घरों में पहुंचने वाला पानी सड़कों पर व्यर्थ बह जाता है। लोगों का कहना है कि इस लीकेज के चलते घरों के नलों में केवल 3 से 4 बाल्टी पानी ही आ पाता है।

ग्रामीण मनोज सिंह, सुभाष सिंह और अंकित सैनी ने बताया कि उन्होंने पंचायत प्रशासन को कई बार इस समस्या से अवगत कराया है। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि 10 अप्रैल को गांव में शीतला माता का वार्षिक मेला लगेगा, और सड़कों पर कीचड़ होने से राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी होगी।

स्थानीय शेरसिंह का कहना है कि जलदाय विभाग में कोई सुनवाई नहीं होती। एडीएम भगीरथ शाख और जलदाय विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित में शिकायत दी है, लेकिन अधिकारियों ने इस ओर कोई ध्यान नहीं दिया है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि पाइपलाइन के लीकेज को ठीक कर दिया जाए, तो घरों के नलों में पर्याप्त पानी आ सकता है।

Related Articles