एनएच-52 पर बाइकें भिड़ीं, दो युवक गंभीर घायल:एक घायल सीकर रेफर, दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
एनएच-52 पर बाइकें भिड़ीं, दो युवक गंभीर घायल:एक घायल सीकर रेफर, दूसरे को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी
पलसाना : पलसाना कस्बे के राष्ट्रीय राजमार्ग एनएच-52 पर रविवार शाम करीब 5 बजे एक सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना भदाला की ढाणी के कट के पास हुई। जानकारी के अनुसार, कट के पास आमने-सामने आ रही दो बाइकों के बीच तेज रफ्तार में जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों बाइकों को काफी नुकसान पहुंचा।
हादसे में घायल हुए युवकों की पहचान दुल्हेपुरा निवासी रोशनलाल और सांवलोदा धायलान निवासी पंकज के रूप में हुई है। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए दोनों घायलों को पलसाना के राजकीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (ट्रॉमा सेंटर) पहुंचाया।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। रोशनलाल की हालत अधिक गंभीर होने के कारण उसे बेहतर इलाज के लिए सीकर रेफर कर दिया गया है। वहीं, दूसरे घायल पंकज को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हादसा तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण हुआ। घटना के बाद कुछ समय तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर यातायात भी प्रभावित रहा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091995


