सीकर में घर के बाहर खेलते हुए बच्चे का किडनैप:पुलिस ने राजसमंद जिले से डिटेन किया, किडनैपर्स में एक महिला और पुरुष शामिल
सीकर में घर के बाहर खेलते हुए बच्चे का किडनैप:पुलिस ने राजसमंद जिले से डिटेन किया, किडनैपर्स में एक महिला और पुरुष शामिल
सीकर : सीकर में घर के बाहर खेलते समय 10 साल के बच्चे का किडनैप कर लिया गया। घटना सीकर जिले के गोकुलपुरा थाना इलाके की रविवार की है। पुलिस ने घटना के चार-पांच घंटे में ही बच्चे को डिटेन कर लिया। वहीं एक महिला और एक पुरुष आरोपी को भी डिटेन किया है। जल्द ही पुलिस पूरे मामले का खुलासा करेगी।
पुलिस के अनुसार- नाबालिग लड़का सुबह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान गाड़ी लेकर आरोपी आए और बच्चे का किडनैप करके ले गए। वहां पास मौजूद बच्चों ने इस बारे में बच्चे के घरवालों को बताया। इसके बाद घरवाले पुलिस थाने पर पहुंचे।
बच्चे को उदयपुर ले जाने की सूचना पर टीम ने पकड़ा
पुलिस ने बच्चे को दस्तयाब करने और आरोपियों की तलाश में सर्च शुरू किया। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी बच्चे को अपने साथ गाड़ी में उदयपुर की तरफ लेकर जा रहे हैं। इस सूचना पर पुलिस टीम रवाना हुई।
पुलिस ने राजसमंद एरिया में मासूम को डिटेन करते हुए एक महिला और एक पुरुष को पकड़ा। आरोपियों से पुलिस अब पूछताछ कर रही है। जानकारी के अनुसार- महिला आरोपी बच्चे की रिश्तेदार है। पुलिस जल्द ही पूरे मामले का खुलासा करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092059


