[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों पर सरदारशहर में बैठक:नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों पर सरदारशहर में बैठक:नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की

आंगनवाड़ी वर्कर्स की मांगों पर सरदारशहर में बैठक:नियमितीकरण, वेतन वृद्धि सहित अन्य मुद्दों पर चर्चा की

सरदारशहर : सरदारशहर के सैन मंदिर परिसर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका और ग्राम साथिनों की एक महत्वपूर्ण आमसभा और संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में बड़ी संख्या में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और अपनी प्रमुख मांगों को उठाया। कार्यकर्ताओं ने सरकार के समक्ष अपनी प्रमुख मांगें रखीं। उनका कहना था कि लंबे समय से उनकी समस्याओं की अनदेखी की जा रही है, जिससे उन्हें आर्थिक और सामाजिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, सम्मानजनक मानदेय, पदोन्नति के अवसर, और सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी एवं पेंशन सुविधा लागू करना शामिल है। बैठक में हाईकोर्ट में दायर रिट याचिका की जानकारी भी विस्तार से साझा की गई। आमसभा को अखिल राजस्थान महिला एवं बाल विकास संयुक्त कर्मचारी संघ के संस्थापक संरक्षक छोटी लाल बुनकर, प्रदेशाध्यक्ष रचना शर्मा और मंजू कुमारी नाई सहित अन्य पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

वक्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि सरकार जल्द ही इन मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लेती है, तो आगामी समय में एक बड़ा आंदोलन किया जाएगा। बैठक के अंत में सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर अपने अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने का संकल्प लिया। आयोजकों ने अधिक से अधिक संख्या में जुड़ने और संगठन को मजबूत बनाने की अपील भी की।

Related Articles