सादुलपुर में युवक से अवैध रिवॉल्वर बरामद:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, झुंझुनूं रोड से पकड़ा गया आरोपी
सादुलपुर में युवक से अवैध रिवॉल्वर बरामद:मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई, झुंझुनूं रोड से पकड़ा गया आरोपी
सादुलपुर : सादुलपुर पुलिस ने झुंझुनूं रोड स्थित एक खाली प्लॉटिंग में गश्त के दौरान एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। युवक के पास से एक देशी रिवॉल्वर बरामद हुआ है, जिसके संबंध में वह कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
पुलिस को शनिवार शाम मुखबिर से सूचना मिली थी कि झुंझुनूं रोड पर एक युवक संदिग्ध हालत में खड़ा है और उसके पास अवैध हथियार हो सकता है। इस सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस वाहन को देखकर युवक तेजी से पीछे मुड़कर चलने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे रोका और पूछताछ की। युवक ने अपनी पहचान संदीप ढाका उर्फ ढाका (23) निवासी बैरासर मझला, थाना राजगढ़, जिला चूरू के रूप में बताई।
शक के आधार पर पुलिस ने मौके पर ही उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान युवक की जींस की जेब से एक देशी रिवॉल्वर बरामद हुआ। प्रारंभिक जांच में यह रिवॉल्वर 9 एमएम बोर का और स्थानीय निर्मित बताया गया है।
पुलिस ने अवैध हथियार को जब्त कर लिया है। आरोपी संदीप ढाका के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 3/25 के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है। इस पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092223


