सीकर में ड्रिल मशीन चलाते मजदूर गिरा, मौत:सड़क निर्माण के लिए तोड़ रहा था; परिजन बोले- 1 करोड़ का मुआवजा दें
सीकर में ड्रिल मशीन चलाते मजदूर गिरा, मौत:सड़क निर्माण के लिए तोड़ रहा था; परिजन बोले- 1 करोड़ का मुआवजा दें
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
सीकर : सीकर में सीसी सड़क निर्माण के दौरान मशीन चलाते समय एक मजदूर की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मृतक का शव सीकर के एसके हॉस्पिटल की मॉर्च्युरी में रखवाया। वहीं परिजनों ने 1 करोड़ रुपए मुआवजे और ठेकदार को गिरफ्तार करने की मांग की। घटना धोद थाना इलाके के पुरा छोटी गांव की है। राकेश सैनी (26) निवासी खारदा शुक्रवार को ड्रिल मशीन से सड़क तोड़ रहा था। तभी अचानक वह गिर गया। मजदूर उसे अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां उसे डॉक्टर्स ने मृत घोषित कर दिया।
मजदूर बोले- घटना के बाद ठेकेदार ने मोबाइल स्विच ऑफ किया
राकेश के भाई विक्रम ने बताया- राकेश 5-6 दिनों से सीकर के पुरा छोटी में सीसी सड़क डालने के लिए ठेकेदार के यहां काम कर रहा था। साथी मजदूरों ने उसे सूचना दी कि सड़क तोड़ने वाली ड्रिल मशीन चलाते हुए अचानक राकेश गिर गया। इसके बाद मजदूर उसे सीकर के एसके हॉस्पिटल लेकर पहुंचे। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। मजदूरों ने कहा- घटना के बाद ठेकदार ने मोबाइल स्विच ऑफ कर लिया।
राकेश के भाई विक्रम ने बताया- हमारी मांग है कि ठेकदार पर हत्या का मुकदमा दर्ज करके उसे गिरफ्तार किया जाए। साथ ही 1 करोड़ रुपए का मुआवजा दिया जाए। परिजनों के साथ आए उदयपुरवाटी विधानसभा प्रत्याशी संदीप सैनी ने कहा- जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाती, तब तक पोस्टमार्टम नहीं करवाएंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092640


