[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

घिरणियां छोटा सरकारी स्कूल में निकाला विजय जुलूस:मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, स्कूल परिवार ने पेरेंट्स का भी स्वागत किया

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नेछवाराजस्थानराज्यसीकर

घिरणियां छोटा सरकारी स्कूल में निकाला विजय जुलूस:मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, स्कूल परिवार ने पेरेंट्स का भी स्वागत किया

घिरणियां छोटा सरकारी स्कूल में निकाला विजय जुलूस:मेधावी स्टूडेंट्स का किया सम्मान, स्कूल परिवार ने पेरेंट्स का भी स्वागत किया

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत

नेछवा : नेछवा के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल घिरणियां छोटा में उत्कृष्ट परीक्षा परिणामों के बाद विजय जुलूस निकाला गया। इस जुलूस में स्कूल के होनहार स्टूडेंट्स, टीचर, पेरेंट्स और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

स्कूल के कक्षा 12 के छात्र मोहित ने 97.60% अंक प्राप्त किए, जबकि चेतना बगड़िया ने 97% अंक हासिल किए। यह जुलूस गांव के मुख्य रास्तों से होते हुए गोगामेड़ी, करणी माता मंदिर, जीएसएस और घिरणियां बड़ा के मुख्य बस स्टैंड तक पहुंचा। मार्ग में विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों और अभिभावकों ने मेधावी स्टूडेंट्स का तिलक लगाकर, माल्यार्पण कर और मिठाई खिलाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। डीजे पर देशभक्ति गानों की धुन पर यह जुलूस आकर्षण का केंद्र रहा।

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्या भंवरी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, समर्पित शिक्षक साथियों और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। टीचर्स ने भी स्टूडेंट्स को भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया।

Related Articles