[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुलताना में बोर्ड टॉपर्स का सम्मान, विद्यार्थियों का निकला विजय जुलूस


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुलताना

सुलताना में बोर्ड टॉपर्स का सम्मान, विद्यार्थियों का निकला विजय जुलूस

साफा व माला पहनाकर किया अभिनंदन, स्कूल में जश्न का माहौल

सुलताना :  बस स्टैंड के निकट स्थित राजस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल में बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता व्यापार मंडल अध्यक्ष श्रीराम वर्मा ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथियों ने टॉपर्स विद्यार्थियों को साफा पहनाकर व फूलमाला से सम्मानित किया।

संस्था चेयरपर्सन युधिष्ठिर प्रसाद शर्मा ने बताया कि कक्षा 12 विज्ञान वर्ग में हर्षिका जांगीड़ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वसुंधरा दूसरे और आमना तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं कला वर्ग में मोनिका ने प्रथम स्थान हासिल किया। कक्षा 10 में छात्रा चंचल ने टॉप किया, जबकि कृष्ण पारीक, केशव शर्मा और मुस्कान बानो ने भी शानदार अंक प्राप्त किए। इसके अलावा कक्षा 8 और 5 के टॉपर्स विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया गया।

संस्था सचिव विजेंद्र शास्त्री के निर्देशन में विद्यार्थियों की भव्य रैली निकालकर सफलता का जश्न मनाया गया। इस अवसर पर मैनका, पंकज शर्मा, मुस्कान, सुमित चौधरी, सतबीर झाझड़िया, सुलोचना, प्रिया, श्रीकांत, अंजना, कुसुम सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles