झुंझुनूं में 11 अप्रैल को फुले-अंबेडकर पर निकलेगी वाहन रैली:सामाजिक एकता के लिए सर्व समाज करेगा कार्यक्रम, सिंघाना में किया जनसंपर्क
झुंझुनूं में 11 अप्रैल को फुले-अंबेडकर पर निकलेगी वाहन रैली:सामाजिक एकता के लिए सर्व समाज करेगा कार्यक्रम, सिंघाना में किया जनसंपर्क
झुंझुनूं : झुंझुनूं जिला मुख्यालय पर 11 अप्रैल को ‘फुले-अंबेडकर विशाल वाहन रैली’ का आयोजन किया जाएगा। यह रैली महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती के उपलक्ष्य में निकाली जा रही है। इसे लेकर जिले भर में तैयारियां तेज हो गई हैं, जिसके तहत सिंघाना कस्बे में जनसंपर्क कार्यक्रम आयोजित किया गया।
महापुरुषों का संदेश जन-जन तक पहुंचाया जाएगा
यह कार्यक्रम माली सैनी समाज संस्थान झुंझुनूं के सिंघाना ब्लॉक अध्यक्ष डी.पी. सैनी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। खेतड़ी ब्लॉक अध्यक्ष देवाराम सैनी ने इसकी अध्यक्षता की। इस दौरान रैली के मुख्य संयोजक और जिला अध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने कहा कि यह रैली सामाजिक एकता और महापुरुषों के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का माध्यम बनेगी।
पोस्टर का विमोचन किया
कार्यक्रम में ढाणा सरपंच विकास सैनी और ब्लॉक उपाध्यक्ष धूड़ाराम सैनी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस अवसर पर पोस्टर का विमोचन किया गया और सभी से अधिक से अधिक संख्या में रैली में पहुँचने का आह्वान किया गया।
अंबेडकर स्मारक पर समाप्त होगी रैली
संयोजक महेंद्र शास्त्री ने बताया कि 11 अप्रैल को जिले भर से हजारों की संख्या में लोग अपने वाहनों के साथ एकत्रित होंगे। रैली सैनी मंदिर और गणेश मंदिर से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरेगी और अंबेडकर स्मारक पर समाप्त होगी।
ये रहे मौजूद
इस जनसंपर्क कार्यक्रम में सुनील कुमार, आकाश कुमार, नवीन कुमार, दीपक कुमार सैनी, विक्रम सैनी, ओम प्रकाश सैनी, राहुल कुमार, रणजीत कुमार, छोटेलाल गौतम, नरेश कुमार, पिंटू सैनी, जितेंद्र सैनी, हिमांशु, रामप्रसाद, लक्ष्मण सिंह मास्टर, ग्यारसी लाल, कृष्ण कुमार, बंशीधर, आशीष, सुनील ई-मित्र, विजेंद्र अध्यापक, सुरेंद्र कुमार, शेर सिंह शोकरण, राजेंद्र सैनी और यादराम सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092127


