[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनू के दीपक जेवरिया (आईपीएस) कों हरियाणा के नारनौल/महेंद्रगढ़ जिले मे लगाया पुलिस अधीक्षक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनू के दीपक जेवरिया (आईपीएस) कों हरियाणा के नारनौल/महेंद्रगढ़ जिले मे लगाया पुलिस अधीक्षक

झुंझुनू के दीपक जेवरिया (आईपीएस) कों हरियाणा के नारनौल/महेंद्रगढ़ जिले मे लगाया पुलिस अधीक्षक

झुंझुनूं : जिले के एक छोटे से गांव रंवा के नौजवान दीपक जेवरिया कों शुक्रवार को हरियाणा में झुंझुनूं जिले के बॉर्डर एरिया स्थित जिला नारनौल -महेन्द्रगढ़ के पुलिस अधीक्षक पद पर लगाया गया है। उल्लेखनीय है कि उनके दादा गुरुदयाल जेवरिया रंवा दूदवा के पंच रहे, इनके छोटे दादा प्रहलाद राय जेवरिया भी आईपीएस रहे एवं इनके छोटे दादा रघुवीर प्रसाद जेवरिया प्रवर्तन निरीक्षक रहे। इनके पिता राम अवतार जेवरिया शिक्षा विभाग में प्रिंसिपल के पद पर अनेकों जगह रहे एवं इनके परिवार में बड़े भाई शिवकुमार जेवरिया झुंझुनूं में एडवोकेट है जोकि पूर्व में झुंझुनूं बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष एवं रंवा ग्राम पंचायत के सरपंच प्रतिनिधि भी रह चुके है, इनके परिवार से ही एक और लड़की जो रिश्ते में भतीजी लगती है प्रीति जेवरिया भी यूपीएससी 2026 बैच की आईपीएस बनी है। जानकारी अनुसार जेवरिया परिवार शुरू से ही झुंझुनूं जिले में शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहा है।

Related Articles