[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

12 अप्रैल को प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करेगा विप्र फाउंडेशन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

12 अप्रैल को प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करेगा विप्र फाउंडेशन

12 अप्रैल को प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान करेगा विप्र फाउंडेशन

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : विप्र फाउंडेशन के तत्वावधान में 12 अप्रैल को शहर में ब्राह्मण समाज के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं के सम्मान हेतु भव्य समारोह आयोजित किया जाएगा। इसकी तैयारी को लेकर बिबानी धाम बालाजी मंदिर प्रांगण में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा तय की गई।

कार्यक्रम में वर्ष 2026 की 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा में 90% या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया जाएगा। जिला अध्यक्ष कमलकांत शर्मा व संगठन महामंत्री रामगोपाल महमिया ने बताया कि पात्र विद्यार्थी 10 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं।

आयोजकों के अनुसार इस पहल का उद्देश्य मेधावी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन कर समाज में शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना है। बैठक में पदाधिकारी व समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles