[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खटखड़ की बहू ने किया कमाल कुश्ती में कांस्य पदक जीता


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खटखड़ की बहू ने किया कमाल कुश्ती में कांस्य पदक जीता

खटखड़ की बहू ने किया कमाल कुश्ती में कांस्य पदक जीता

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : जेपी महरानियां

चंवरा : छत्तीसगढ़ में 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में खटखड़ गांव की बहू बलकेश मीणा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुश्ती प्रतियोगिता में कांस्य पदक हासिल किया है। इस प्रतियोगिता में देशभर के अलग-अलग राज्यों से लगभग 2000 ट्राइबल खिलाड़ियों ने 7 खेलों में भाग लिया। बलकेश कुमारी मीणा राजस्थान की ओर से भाग लेने वाली एकमात्र महिला खिलाड़ी थीं जिनके कोच का नाम अजय शर्मा है। जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर न सिर्फ राज्य बल्कि अपने जिले का भी नाम रोशन किया है। उनकी इस सफलता से पूरे इलाके में खुशी का माहौल है। बलकेश कुमारी मीणा ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहले भी कई पदक अपने नाम किए हैं। बलकेश मीणा को आदिवासी श्री मीन सेना के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश मीणा किशोरपुरा, एएसपी महावीर सिंह मीणा, इंस्पेक्टर मुकेश मीणा माधोगढ़, सीएमएचओ डॉक्टर विष्णु मीणा, गीगराज जोड़ली सहित कई लोगों ने बधाई प्रेषित की है।

Related Articles