[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साधारण सभाओं में संगठन सुदृढ़ीकरण व सदस्यता अभियान पर जोर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

साधारण सभाओं में संगठन सुदृढ़ीकरण व सदस्यता अभियान पर जोर

साधारण सभाओं में संगठन सुदृढ़ीकरण व सदस्यता अभियान पर जोर

सीकर : अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ (विद्यालय शिक्षा) की खंड पिपराली एवं खंड धोद की साधारण सभाओं की महत्वपूर्ण बैठकें शुक्रवार को आयोजित हुईं। इन बैठकों में संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान एवं शैक्षिक मुद्दों पर व्यापक मंथन किया गया।

खंड पिपराली-सीकर की बैठक श्री कल्याण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष अरुण कुमार महला ने की। प्रवासी कार्यकर्ता एवं अतिरिक्त जिला मंत्री सनत कुमार शर्मा ने आगामी सदस्यता अभियान (15 से 25 अप्रैल) को सफल बनाने का आह्वान किया। बैठक में समरसता दिवस के आयोजन, शिक्षकों की समस्याओं तथा संगठन को मजबूत बनाने के उपायों पर भी चर्चा हुई।

इस अवसर पर सीकर नगर मंत्री नरेंद्र सिंह, पिपराली महिला मंत्री सुभीता, प्रदेश महिला सचिव सुशीला कस्वा, जिला संगठन मंत्री मनोज शर्मा, जिला महिला सचिव सुशीला रेवाड़ सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच संचालन मंजू जाट ने किया।

इसी क्रम में खंड धोद की साधारण सभा शहीद गोपाल फोगावट स्मृति प्रन्यास जिला कार्यालय में आयोजित हुई, जिसकी अध्यक्षता खंड अध्यक्ष कैलाश कविया ने की। बैठक में जिला महिला मंत्री नीतू शर्मा, प्रदेश महिला सचिव सुशीला कस्वां, राष्ट्रीय मीडिया प्रकोष्ठ से राकेश कुमार शर्मा, खंड मंत्री सुधीर कुमार पाराशर, विजयलता पालावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंच संचालन जितेंद्र चोटिया ने किया।

दोनों बैठकों में सदस्यता अभियान को प्रभावी बनाने, समरसता दिवस के आयोजन की रूपरेखा तय करने तथा शिक्षकों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गंभीर चर्चा हुई। अंत में सभी पदाधिकारियों ने संगठन की एकजुटता और सक्रियता को और सुदृढ़ करने का संकल्प लिया।

Related Articles