[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सरदारशहर पुलिसने 45 ग्राम हेरोइन पकड़ी:कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार, रेलवे फाटक के पास की थी नाकाबंदी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसरदारशहर

सरदारशहर पुलिसने 45 ग्राम हेरोइन पकड़ी:कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार, रेलवे फाटक के पास की थी नाकाबंदी

सरदारशहर पुलिसने 45 ग्राम हेरोइन पकड़ी:कार सहित दो तस्कर गिरफ्तार, रेलवे फाटक के पास की थी नाकाबंदी

सरदारशहर : सरदारशहर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने 45.47 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद कर दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 10 लाख रुपए बताई जा रही है।

अवैध गतिविधि के लिए चलाया विशेष अभियान

जिला पुलिस अधीक्षक निश्चय प्रसाद (आईपीएस) ने बताया कि अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की।

रेलवे फाटक के पास की नाकाबंदी

शुक्रवार सुबह पुलिस टीम सरदारशहर-बीकानेर हाईवे पर रेलवे फाटक के पास नाकाबंदी कर रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना पर बीकानेर की ओर से आ रही एक टाटा हेरियर कार (एचआर 13 पी 3188) को रोका गया।

कार से मिली 45.47 ग्राम हेरोइन

कार की तलाशी लेने पर उसमें से कुल 45.47 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मादक पदार्थ और वाहन को जब्त कर लिया और कार में सवार दो आरोपियों को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुखवीर (32) पुत्र हवासिंह निवासी बणगांव, थाना भट्टू, जिला फतेहाबाद (हरियाणा) और प्रदीप पारिक (22) निवासी राजासर बीकान, थाना सरदारशहर, जिला चूरू के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की आगे की जांच थानाधिकारी भालेरी मंगूराम द्वारा की जा रही है।

इस कार्रवाई में पुलिस टीम के सदस्य रामफूल, राकेश कुमार, संदीप कुमार, धन्नाराम, कृष्ण कुमार मीणा और विक्रम कुमार का विशेष योगदान रहा।

Related Articles