एसपी ने किया सुजानगढ़ कोतवाली, सदर थाने का दौरा:परिवादियों के साथ अच्छा बर्ताव, नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
एसपी ने किया सुजानगढ़ कोतवाली, सदर थाने का दौरा:परिवादियों के साथ अच्छा बर्ताव, नशे के खिलाफ कार्रवाई करने के दिए निर्देश
चूरू : चूरू जिला एसपी निश्चय प्रसाद एम ने शुक्रवार को पहली बार सुजानगढ़ कोतवाली थाना व सदर थाने का निरीक्षण किया। एसपी ने थाने में पहुंचकर पुलिस अधिकारियों से अपडेट लिया। वहीं पुलिसकर्मियों से बात कर उनसे समस्याओं के बारे जाना। इस दौरान प्रसाद ने इंग्लिश में एक सिपाही की नेम प्लेट देखकर कहा कि नेम प्लेट हिंदी में ही ठीक रहती है। सभी हिंदी भाषा में ही नेम प्लेट लगाएं। साथ ही कहा कि फील्ड में ज्यादा से ज्यादा पुलिस के रहने से अपराध पर अंकुश लगेगा। एसपी ने कहा कि कॉन्स्टेबल को रेगुलर बीट पर जाना चाहिए।
एसपी ने कहा कि पुलिस परिवादियों के साथ मधुरता से बात करें। एसपी ने नशे के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने आमजन से नशे को लेकर पुलिस को सूचना देने की अपील भी की। एसपी ने कहा कि नए कोतवाली थाने के निर्माण के लिए जल्दी प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस मौके पर सुजानगढ़ एडिशनल एसपी दिनेश कुमार, डीएसपी दरजाराम, CI पुष्पेंद्र झाझड़िया ने एसपी को क्षेत्र के बारे में जानकारी दी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092062


