हनुमान जयंती पर भालेरी रोड चूरू स्थित ओटीसी में किया सुंदरकांड का पाठ
हनुमान जयंती पर भालेरी रोड चूरू स्थित ओटीसी में किया सुंदरकांड का पाठ
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : जिला मुख्यालय पर हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर उदासर मठ के महंत दयानाथ जी महाराज के सानिध्य में भालेरी रोड स्थित ओटीसी होटल में समाज के गणमान्य लोगों ने सुंदरकांड का संगीत मय पाठ कर बालाजी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। गोपाल महाराज और नरेंद्र काछवाल ने सुंदरकांड का पाठ कर भक्तों को भक्ति रस में डुबो दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ समाज सेवि पूर्व सरपंच मोहनलाल आर्य ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि हनुमान जी महाराज के इस जन्मोत्सव पर आप सभी महानुभावों के सानिध्य में सुंदरकांड का संगीत मय पाठ का आयोजन करने का उद्देश्य विश्व में भारतीय परंपरा और संस्कृति के अनुसार लोकहित की कामना करना है ।जिला प्रमुख प्रतिनिधि रवि आर्य ने सभी का आभार जताते हुए कहा की ओटीसी रेस्टोरेंट का उद्घाटन आज हनुमान जयंती के शुभ अवसर पर किया गया है आप सभी का आशीर्वाद और बालाजी महाराज की कृपा से हम अपने इस प्रतिष्ठान में उचित और श्रेष्ठ खाद्य पदार्थों का प्रयोग करते हुए कार्य करेंगे।
अपने आशीर्वचन में दयानाथ जी महाराज ने कहा हनुमान जन्मोत्सव भारतीय परंपरा के अनुसार बहुत बड़ा पर्व माना जाता है और इस अवसर पर आप सभी की उपस्थिति से यह पर्व और भी सुंदर बन गया है इस अवसर पर प्रदेश कोषाध्यक्ष पंकज गुप्ता राष्ट्रीय परिषद सदस्य ओम सारस्वत फतेह चंद सोती प्रधान दीप चंद संजय कसवा, सीताराम लुगरिया, नारायण बालन पूर्व सभापति गोविंद महनसरिया राजकुमार सियाग, नौरंग शीलू, जितेंद्र शर्मा, डॉ मोहन पुकार, डॉक्टर एहसान गोरी, डॉक्टर आनंद प्रकाश, मोटाराम, सुरेंद्र, सुनील मेघवाल, संदीप लुगरिया, सरपंच बिहारी रायपुरिया, शंकर लाल प्रजापत, हरिराम चोपड़ा, विनोद सैनी, राकेश टालनिया, नीरज जांगिड़, कमल सैनी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2091690


