मौलाना आजाद स्कूल झारिया में प्रतिभा सम्मान समारोह
मौलाना आजाद स्कूल झारिया में प्रतिभा सम्मान समारोह
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : निकटवर्ती गांव झारिया में मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल के प्रांगण में आज प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। स्कूल में, 2026 बोर्ड परीक्षा में, अच्छी मेरिट लाने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि हाजी याकूब थीम, विशिष्ट अतिथि शौकत अली खान झारिया, नजीर मोहम्मद खान रिटायर्ड प्रिन्सिपल, आवेश कुरैशी थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नूर मोहम्मद खान रिटायर्ड आबकारी अधिकारी ने की।

कक्षा 10 में सुफियाना पुत्री मुख्त्यार खान ने 84% अंकों के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया। 75% अंको के साथ मोहम्मद अशरफ पुत्र मोहम्मद आरिफ कुरेशी ने दुसरा स्थान प्राप्त किया व अजीज पुत्र असलम खान ने 75% अंकों के साथ तीसरा स्थान प्राप्त किया। मोहम्मद साहिल पुत्र आबिद कुरेशी, नाजिया पुत्री मजीद खान, रोनक पुत्री आमिन खान, अदनान पुत्र मो. हूसेन, समरीन पुत्री मरहूम साजिद अली, अयान पुत्र मोहम्मद आरिफ अली, मुस्कान पुत्री खान मोहम्मद, नफिसा पुत्री मोहम्मद लतीफ ने प्रथम श्रेणी प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया ।
इस मौके पर हिदायत खान, डॉ भँवर खान , इनायत खान,एन के झारिया, याकूब खान आलमान, नजीर खान मुनियाण ,मोहम्मद रफीक कुरैशी,लतीफ कुरैशी ,इब्राहीम खान, उस्मान खान, इमाम मौलाना अब्दुल वाहिद, हाजी शरीफ कुरैशी, इशहाक खान, हाजी अल्लाउद्दीन कुरैशी, असलम खान मुनयाण व अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

हाजी शौकत अली खान झारिया ने संबोधित करते हुए बच्चों से कहा कि अगले वर्ष इसी जगह फिर मिलेंगे और जो बच्ची/बच्चा 90% अंक प्राप्त करेगा उसको स्कूटी प्रदान की जायेगी । स्कूल के डायरेक्टर दिलशाद खान ने कहा आज का परिणाम हमारी मेहनत का प्रतिबिंब है सफल होने वाले बच्चों को बधाई लेकिन जो पीछे रह गई वह निराश ना हो याद रखें एक मार्कशीट और मोमेंटो ही आपका भविष्य तय नहीं करता असली विजेता वही है जो गलतियों से सीख कर फिर से खड़ा हो कड़ी मेहनत और आत्मविश्वास ही सफलता की असली कुंजी है निरंतर प्रयास करते रहे जीत आपकी होगी। और सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करता हूं आए हुए अतिथि गण एवं अभिभावक को छात्र-छात्राओं ओर स्कूल स्टाफ का आभार व्यक्त करता हूं। और विश्वास दिलाता हूं कि हम बच्चों का भविष्य संवारने के लिए, और अच्छे इन्तेज़ामात करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19








Total views : 2092041


