हनुमान जयंती पर नवलगढ़ में गूंजा रामनाम: गदा पूजन के साथ संगीतमय सुंदरकांड, रामराज्य का लिया संकल्प
हनुमान जयंती पर नवलगढ़ में गूंजा रामनाम: गदा पूजन के साथ संगीतमय सुंदरकांड, रामराज्य का लिया संकल्प
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : हनुमान जयंती के अवसर पर हिंदू जनजागृति समिति के तत्वावधान में गदा पूजन एवं संगीतमय सुंदरकांड पाठ का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और पूरे वातावरण में भक्ति रस की धारा बहती रही।
इस दौरान समिति के मुरली मनोहर चौबदार ने गदा पूजन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सनातन संस्कृति सदैव “वसुधैव कुटुंबकम्” की भावना को अपनाती रही है, लेकिन आसुरी शक्तियों के विनाश के लिए भगवान समय-समय पर अवतार लेते हैं।
सामाजिक कार्यकर्ता कमल किशोर पंवार ने कहा कि देशभर में सनातन जागरण का माहौल है और रामराज्य के संकल्प को साकार करने के लिए विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि गदा पूजन शक्ति और बालोपासना का प्रतीक है, जो समाज को संगठित रहने की प्रेरणा देता है। कार्यक्रम में गदा पूजन के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं को रामराज्य स्थापना का संकल्प भी दिलाया गया।
इस मौके पर उमा देवी, सुनील, मंजू, जगदीश, ममता, योगेश, रेखा, सनी कुमार, दीपिका, डॉ. आलोक शर्मा, विजय श्री, रक्षा, श्याम लता देवी, पंडित ललित शर्मा, हरिराम सैनी, केसर देव बागवान, ईशर देव, बजरंग सैनी, मुन्नी देवी, ओम प्रकाश, इलायची देवी, बलवंत कुमार सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092223


