1600 से अधिक उपभोक्ता बिजली फॉल्ट से परेशान:नालपुर फीडर को मांदरी से जोड़ने की मांग, जन सुनवाई में मुद्दा उठा
1600 से अधिक उपभोक्ता बिजली फॉल्ट से परेशान:नालपुर फीडर को मांदरी से जोड़ने की मांग, जन सुनवाई में मुद्दा उठा
खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के ग्राम डाडा फतेहपुरा में आयोजित जन सुनवाई में बिजली समस्या प्रमुखता से उठाई गई। ग्रामीणों ने नालपुर फीडर को फतेहपुरा फीडर से हटाकर मांदरी फीडर से जोड़ने की मांग की है। इस संबंध में ग्रामीणों ने एक आवेदन भी प्रस्तुत किया।
ग्रामीणों के अनुसार, वर्तमान बिजली लाइन की लंबाई लगभग 10 से 15 किलोमीटर है। इस लाइन से 1600 से अधिक घरेलू और कृषि उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। लंबे फीडर और बार-बार होने वाले फॉल्ट के कारण बिजली आपूर्ति लगातार बाधित रहती है, जिससे उपभोक्ता और बिजली विभाग के कर्मचारी दोनों परेशान हैं।
ग्रामीण पहले भी दे चुके ज्ञापन
ग्रामीणों ने बताया कि इस समस्या के समाधान के लिए उन्होंने पूर्व में भी प्रयास किए हैं। 12 जनवरी 2026 को उपखंड अधिकारी, खेतड़ी को लिखित आवेदन दिया गया था, और 11 फरवरी 2026 को एक स्मरण पत्र भी सौंपा गया। हालांकि, अब तक इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका है।
जन सुनवाई के दौरान कालू सिंह, सुरेश सिंह, मंजीत सिंह, जयपाल सिंह (उर्फ कालू), विक्रम सिंह, सत्यवीर सिंह, रामनिवास, महेन्द्र सिंह, पप्पू सिंह, राजेश कुमार, धर्मवीर सिंह, ओमप्रकाश, सुनील कुमार, जितेन्द्र सिंह और राकेश कुमार सहित कई अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092640


