ग्रामीणों के विरोध के बाद सिंघाना में सफाई अभियान शुरू:गंगा मंदिर कुंड सहित कई स्थानों पर नगर पालिका ने की सफाई
ग्रामीणों के विरोध के बाद सिंघाना में सफाई अभियान शुरू:गंगा मंदिर कुंड सहित कई स्थानों पर नगर पालिका ने की सफाई
सिंघाना : सिंघाना नगर पालिका क्षेत्र में ग्रामीणों के विरोध प्रदर्शन के बाद प्रशासन हरकत में आया है। सफाई व्यवस्था को लेकर हुए प्रदर्शन के बाद गुरुवार को नगर पालिका ने व्यापक सफाई अभियान शुरू किया। यह अभियान गंगा मंदिर कुंड सहित कई अन्य स्थानों पर चलाया गया।
बुधवार को वार्ड नंबर 26 में गंगा मंदिर कुंड के पास गंदगी के ढेर को लेकर ग्रामीणों ने नाराजगी जताई थी और विरोध प्रदर्शन किया था। इसके बाद ही नगर पालिका प्रशासन ने इस मामले पर संज्ञान लिया। नगर पालिका ईओ सुरेंद्र कुमार ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सफाई कर्मचारियों को मौके पर भेजा। उन्होंने बताया कि नगर पालिका क्षेत्र में जहां भी गंदगी होगी, उसे तुरंत हटाया जाएगा। ईओ ने आमजन से गंदगी की सूचना नगर पालिका को देने की अपील की।
ईओ और सफाई ठेकेदार ने यह भी स्पष्ट किया कि कई बार शादी-विवाह जैसे आयोजनों के कारण कर्मचारियों को अन्यत्र भेजने से ऐसी समस्याएं उत्पन्न हो जाती हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में ऐसी समस्याओं को दूर किया जाएगा और बेहतर सफाई व्यवस्था लागू रहेगी।
सफाई ठेकेदार गजानंद सैनी ने बताया कि सिंघाना नगर पालिका क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के लिए 50 कर्मचारी लगाए गए हैं, जो निर्धारित समय पर कस्बे की साफ-सफाई सुनिश्चित कर रहे हैं। नगर पालिका ने आमजन से खाली प्लॉटों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरा न डालने की अपील की है। कचरा डालने के लिए रखे गए कचरा पात्रों का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया जा रहा है, ताकि क्षेत्र के सौंदर्यीकरण में सहयोग मिल सके।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093252


