विधायक सुरेश मोदी ने किया पोस्टर विमोचन:महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह का आयोजन
विधायक सुरेश मोदी ने किया पोस्टर विमोचन:महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह का आयोजन
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : अशोक सिंह शेखावत
नीमकाथाना : नीमकाथाना में विधायक सुरेश मोदी ने महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती समारोह के पोस्टर का विमोचन किया। यह समारोह 11 अप्रैल, शनिवार को पाटन रोड स्थित ढोली ढूंगरी के पास आयोजित किया जाएगा। पोस्टर विमोचन कार्यक्रम छावनी स्थित विधायक आवास पर आयोजित हुआ, जिसमें कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
इस मौके पर विधायक सुरेश मोदी ने कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने समाज में शिक्षा, समानता और सामाजिक न्याय के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि फुले के विचार और आदर्श आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं और नई पीढ़ी को उनसे सीख लेने की जरूरत है।
ज्यादा से ज्यादा लोगों से शामिल होने की अपील
विधायक मोदी ने आमजन से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में जयंती समारोह में शामिल हों और महापुरुष के विचारों को अपनाकर समाज में जागरूकता फैलाने में अपनी भूमिका निभाएं। इस अवसर पर सुंदरमल सैनी, ताराचंद सैनी, मदनलाल सैनी, बनटेस वकील, कैलाश स्वामी, गोपाल सैनी और रामेश्वर सैनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। सभी ने महात्मा ज्योतिबा फुले के विचारों को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2093252


