रींगस में 3.75 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास:शिव मंदिर से लांबावाली जोहड़ी तक बनेगी 3.5 किमी सड़क, विधायक बोले- विकास कार्यों में राजनीति ना हो
रींगस में 3.75 करोड़ के विकास कार्यों का शिलान्यास:शिव मंदिर से लांबावाली जोहड़ी तक बनेगी 3.5 किमी सड़क, विधायक बोले- विकास कार्यों में राजनीति ना हो
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : नैना शेखावत
रींगस : पटवारीकाबास गांव में बुधवार को विकास कार्यों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए खंडेला विधायक सुभाष मील ने नवीन विद्यालय भवन और सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस दौरान करीब 3.75 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इन दोनों प्रोजेक्ट्स का भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधायक सुभाष मील ने 2.25 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले नए विद्यालय भवन का शिलान्यास किया। बताया गया कि इस भवन के निर्माण से गांव के विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी। आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस भवन के तैयार होने के बाद छात्रों को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण मिलेगा, जिससे क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद है।
शिव मंदिर से लांबावाली जोहड़ी तक बनेगी 3.5 किमी सड़क
इसी कार्यक्रम में 1.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली सड़क का भी भूमि पूजन किया गया। यह सड़क शिव मंदिर पटवारीकाबास से लांबावाली जोहड़ी तक करीब 3.5 किलोमीटर लंबी बनाई जाएगी। सड़क निर्माण से ग्रामीणों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी और आसपास के क्षेत्रों से संपर्क भी बेहतर होगा।
विकास कार्यों में राजनीति नहीं होनी चाहिए: विधायक मील
शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए विधायक सुभाष मील ने कहा कि विकास कार्यों में दूषित राजनीति नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ लोग विकास कार्यों में बाधा डालने की कोशिश करते हैं, लेकिन ऐसे तत्वों को समझना चाहिए कि जनता विकास चाहती है। विधायक ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने उन्हें भारी मतों से जीताकर विधानसभा भेजा है और वे जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार काम कर रहे हैं।
सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में तेजी से हो रहा काम
विधायक मील ने कहा कि पिछले वर्षों की तुलना में इस साल सड़क, शिक्षा, चिकित्सा, सुरक्षा और बिजली जैसे क्षेत्रों में ज्यादा विकास कार्य किए गए हैं। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं का समाधान उनकी प्राथमिकता रही है और आने वाले समय में भी विकास की गति जारी रहेगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार के पास विकास कार्यों के लिए बजट की कोई कमी नहीं है और केंद्र तथा प्रदेश की सरकारें आमजन के हित में लगातार काम कर रही हैं।
युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में काम कर रही सरकार
अपने संबोधन में विधायक मील ने कहा कि बच्चों की शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए नया विद्यालय भवन तैयार किया जा रहा है और उन्होंने जो वादे किए हैं, उन्हें पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार युवाओं, किसानों और महिलाओं के हित में लगातार योजनाएं लागू कर रही है। साथ ही उन्होंने बताया कि युवाओं को रोजगार के अवसर देने के लिए बड़ी संख्या में सरकारी नौकरियों का कैलेंडर भी जारी किया गया है।
ग्रामीणों ने घोड़ी पर बैठाकर किया स्वागत
शिलान्यास कार्यक्रम से पहले ग्रामीणों ने विधायक सुभाष मील का पारंपरिक अंदाज में स्वागत किया। गाजे-बाजे के साथ उन्हें घोड़ी पर बैठाकर समारोह स्थल तक लाया गया। कार्यक्रम स्थल पर ग्रामीणों ने फूल-मालाएं पहनाकर और साफा बांधकर उनका अभिनंदन किया तथा गांव में विकास कार्य शुरू होने पर आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर सीबीईओ कमलेश सैनी, प्रधानाचार्य डॉ. हर्षवर्धन, झाबरमल बाजिया, धर्मसिंह बिजारणियां, लक्ष्मण कुमार, अर्जुनलाल, मोहन गढ़वाल, मुकेश कुमार, भागीरथमल, विजयपाल बुरड़क, बाबूलाल जटवाट, कालूराम, रधुनाथ, बाबूलाल, नानूराम सहित विद्यालय स्टाफ, विद्यार्थी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2094711

