दिल्ली में रिहाना पठान को मिला सक्सेज अवॉर्ड 2026, क्षेत्र में खुशी की लहर
दिल्ली में रिहाना पठान को मिला सक्सेज अवॉर्ड 2026, क्षेत्र में खुशी की लहर
जनमानस शेखावाटी सवंददाता : मोहम्मद अली पठान
राजगढ़ : क्षेत्र के लिए गर्व की बात है कि हमारी ख्वाइश एनजीओ की अध्यक्ष रिहाना पठान को दिल्ली में आयोजित एशिया सक्सेज बिजनेस लीडरशिप कार्यक्रम में सक्सेज अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में देश-विदेश से आए सैकड़ों बिजनेसमैन एवं विभिन्न क्षेत्रों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान फिल्मी सितारे आफताब शिवदासानी ओर भाग्यश्री द्वारा रिहाना पठान को मोमेंटो व अवॉर्ड प्रदान कर सम्मानित किया गया। उनकी इस उपलब्धि से क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाइयां दी हैं।गौरतलब है कि हमारी ख्वाइश एनजीओ के माध्यम से रिहाना पठान बेरोजगार महिलाओं को हाथ का काम सिखाकर उन्हें आत्मनिर्भर बना रही हैं। इसके साथ ही संस्था द्वारा समय-समय पर गरीब व जरूरतमंद लोगों की भी सहायता की जाती है। रिहाना पठान की इस सफलता को समाज सेवा के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है, जिससे अन्य लोगों को भी प्रेरणा मिल रही है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2092462


