[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कर्मचारियों की शिकायत के बाद पिलानी में जूनियर इंजीनियर सस्पेंड:अजमेर डिस्कॉम के झुंझुनूं SE ने जारी किए आदेश

निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

कर्मचारियों की शिकायत के बाद पिलानी में जूनियर इंजीनियर सस्पेंड:अजमेर डिस्कॉम के झुंझुनूं SE ने जारी किए आदेश

कर्मचारियों की शिकायत के बाद पिलानी में जूनियर इंजीनियर सस्पेंड:अजमेर डिस्कॉम के झुंझुनूं SE ने जारी किए आदेश

झुंझुनूं : गाली-गलौज और कर्मचारियों से दुर्व्यवहार के आरोप में अजमेर डिस्कॉम के सहायक अभियंता कार्यालय पिलानी में कार्यरत कनिष्ठ अभियंता (JEN) विनय कुमार मीणा को निलंबित कर दिया गया है। कर्मचारियों से मिली शिकायत के बाद झुंझुनूं के अधीक्षण अभियंता (SE) एमके टीबड़ा ने आदेश जारी किए। इसके बाद कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार मीणा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

दरअसल, लंबे समय से कनिष्ठ अभियंता की कार्यशैली को लेकर अन्य कर्मचारी नाराज थे। उन्होने पिलानी ऑफिस पर प्रदर्शन भी किया। मामला बढ़ता देख उच्चाधिकारियों ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी JEN को निलंबित कर दिया, जिसके बाद ही धरना समाप्त हुआ।

कर्मचारियों का कहना है कि JEN मीणा का व्यवहार कर्मचारियों और आम उपभोक्ताओं के प्रति बेहद अशोभनीय और अपमानजनक था। ड्यूटी के दौरान वे अक्सर कर्मचारियों के साथ गाली-गलौज करते थे। उपभोक्ताओं की समस्याओं को सुनने के बजाय उनके साथ दुर्व्यवहार करना उनकी कार्यशैली का हिस्सा बन गया था।

कर्मचारियों ने धरना देकर कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।
कर्मचारियों ने धरना देकर कनिष्ठ अभियंता विनय कुमार मीणा के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

Related Articles