[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

ढाणी बाढान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टॉपर्स का सम्मान: रीना कंवर 95% सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, रैली निकाली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

ढाणी बाढान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टॉपर्स का सम्मान: रीना कंवर 95% सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, रैली निकाली

ढाणी बाढान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में टॉपर्स का सम्मान: रीना कंवर 95% सहित अन्य मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, रैली निकाली

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : विजेन्द्र शर्मा

खेतड़ी : उपखंड क्षेत्र के ढाणी बाढान के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में सत्र 2025-26 के बोर्ड परीक्षा टॉपर्स विद्यार्थियों के सम्मान में बुधवार को प्रधानाचार्य माया सागवान की अध्यक्षता में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सूबेदार मानसिंह शेखावत रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि हजारी सिंह, सुरेंद्र सिंह, शिवराज सिंह, गोविंद सिंह एवं महेश दान सिंह उपस्थित रहे। प्रधानाचार्य माया सागवान ने बताया कि सत्र 2025-26 की बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कक्षा 12 कला वर्ग में रीना कंवर ने 95 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि पायल ने 88 प्रतिशत एवं कनिष्क शेखावत ने 78 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। विज्ञान वर्ग में मनोज ने 87 प्रतिशत, प्रवीण ने 77 प्रतिशत तथा रोहित सिंह ने 76 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। वहीं कक्षा 10 में योगेंद्र ने 88 प्रतिशत तथा अनुष्का शेखावत ने 77 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।कार्यक्रम में सभी टॉपर्स विद्यार्थियों को साफा बांधकर, माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अभिभावकों ने विद्यालय के उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम पर प्रधानाचार्य एवं व्याख्याताओं का आभार व्यक्त किया।

विद्यालय में नामांकन बढ़ाने के उद्देश्य से ढाणी बाढान से श्योलपुरा तक रैली भी निकाली गई, जिसमें विद्यार्थियों ने शिक्षा के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस अवसर पर उप प्रधानाचार्य राकेश भड़िया, यशपाल सिंह, सूबेदार महीपत सिंह, अशोक सिंह, मनोज सिंह, अमन मील, रेखा गोठवाल, मुरारी लाल, राजेश कुमार, संदीप कुमार, सुभाष चंद्र, सुनीता, अविनाश, बाबूलाल, रविंद्र सहित अभिभावक, विद्यालय स्टाफ एवं अनेक ग्रामीण मौजूद रहे।

Related Articles