[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कुरैश समाज की हौनहार बेटीयो का सम्मान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़बिसाऊराजस्थानराज्य

कुरैश समाज की हौनहार बेटीयो का सम्मान

कुरैश समाज की हौनहार बेटीयो का सम्मान

जनमानस शेखावाटी सवंददाता : लतीफ खांन

बिसाऊ : सामाजिक कार्यकर्ता इस्माइल तंवर ने बताया की कुरैश‌ समाज की बेटी अफरीन पुत्री रफीक कुरैशी ने 12 वीं विज्ञान वर्ग में 95.20% अंक हासिल कर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे कुरैश समाज का मान बढ़ाया है। इसी उपलक्ष में बिसाऊ के कुरैश समाज के जिम्मेदारों ने बेटी के घर पहुंचकर उसकी इस कामयाबी पर मुबारकबाद पेश की, बेटी का माल्यार्पण कर मिठाई खिलाई और तोहफे देकर भविष्य में भी कामयाबी के लिए शुभकामनाएं दी।

वहीं कला वर्ग में कुरैश समाज की आइसा अब्दुल सत्तार ने 93.60% अंक हासिल कर कला वर्ग में बिसाऊ टॉप किया है । सामाजिक कार्यकर्ता इस्माईल तंवर ने बताया कि यह बेटियाँ एक साधारण परिवार से आती है जहां इसकी माताजी गृहिणी है और पिताजी मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करते है । जब ऐसी बच्चियां कामयाब होती है तो हमें बहुत फख्र महसूस होता है कि हमारे समाज की बेटियां शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी मुकाम हासिल कर सफलता की नई इबारत लिख रही है ।

साथ ही कुरैश के बच्चे भी अच्छी सफलता अर्जित कर समाज का मान बढ़ा रहे हैं । कुरैश समाज के बड़े बुजुर्गो ने बच्ची को आशीर्वाद देते हुए कहा कि बच्ची को आगे की पढ़ाई के लिए जो भी आवश्यकता होगी वो उसे वो पूरा करने के लिए हमेशा तैयार है और ऐसी हौनहार बेटियों को आगे बढाने के लिए कुरैश समाज के जिम्मेदार लोग अपना हर संभव सहयोग देंगे।

इस मौके पर सामाजिक कार्यकर्ता इस्माईल तंवर, अंजुमन के सेक्रेटरी यूसुफ तंवर, अब्बास तंवर, खालिक कुरेशी, अब्दुल रहीम, इलयास बहलिम, अमजत तंवर, असलम चौहान, सद्दीक कुरेशी, गफूर, आसिफ अब्दुल रहीम तंवर व स्कूल स्टाफ ने होनहार बच्चों की हौसला अफजाई की ।

Related Articles